फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth from Auraiya murdered during robbery after arriving in Delhi; two arrested.

Delhi NCR News: औरेया से दिल्ली आए युवक की लूट के लिए हुई हत्या, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर औरेया, यूपी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

औरेया से दिल्ली आए युवक की हत्या...
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के हुई वारदात
-घर से चंडीगढ़ जाने के लिए तड़के निकला था युवक, पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना इलाके में ससुराल आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पहचान मोहम्मद अनीस (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहचान आसिफ 30 और परम शिवम 28 साल के रूप में हुई है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हुआ है। जांच के बाद पता चला कि आरोपियों ने पीड़ित की लूटपाट के दौरान हत्या की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मूलरूप से औरेया के कुंदनपुर, यूपी का रहने वाला अनीस परिवार के साथ अपने गांव में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। अनीस प्लंबर था। इसकी ससुराल दिल्ली के नंद नगरी स्थित सुंदर नगरी में है। एक जानकार के जरिये उसे चंडीगढ़ में काम मिला था। बुधवार को चंडीगढ़ जाने के लिए यह दिल्ली अपनी ससुराल पहुंचा था। बृहस्पतिवार तड़के इसको चंडीगढ़ के लिए निकलना था। सुबह करीब 4 बजे यह घर से आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने के लिए निकला। इस बीच गगन सिनेमा, मेन गेट के पास बदमाशों ने इसको रोक लिया। बाद में इसको चाकू मारकर बदमाश फरार हो गए। करीब 4.30 बजे पुलिस को युवक के घायल पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इसको मृत घोषित कर दिया। बाद में इसकी पहचान अनीस के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को हत्या की सूचना दी। बाद में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। उसके आधार पर बृहस्पतिवार देर शाम दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वारदात में आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article