फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth fired at mother in law in Sagarpur area of Delhi police engaged in investigation

सास पर चलाई गोली: अनबन के बाद मायके पहुंची पत्नी को लेने गया था युवक, कहासुनी पर फायर करके साथ ले गया बीवी

Tue, 16 Aug 2022 11:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Aug 2022 11:26 PM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 15 अगस्त की शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सागरपुर में युवक ने अपनी सास के ऊपर गोली चला दी है। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है।

विज्ञापन
Youth fired at mother in law in Sagarpur area of Delhi police engaged in investigation
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक युवक ने अपनी सास पर सोमवार शाम को फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही है कि गोली किसी को लगी नहीं। आरोपी अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। सागरपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी गौरव (32) को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 15 अगस्त की शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सागरपुर में युवक ने अपनी सास के ऊपर गोली चला दी है। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि अशोक पार्क निवासी गौरव की रुचि से शादी हुई थी। पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी का रिश्ता ठीक से नहीं चल रहा था। दोनों के इनके संबंधों में खटास आ गई थी।

विज्ञापन

करीब सप्ताह भर पहले पत्नी मायके आ गई थी। वह रविवार को पत्नी को लेने ससुराल आया था। ससुराल में उसकी कहासुनी हो गई। इस कहासुनी में गौरव ने गोली चला दी। गोली कमरे की दीवार पर लगी। इसके बाद आरोपी पत्नी को लेकर चला गया था। बाद में इसकी सूचना पुलिस को मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed