फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies in suspicious condition in Palwal

मजदूरी मांगने पर हत्या: 'मेहनताना मांगने पर मालिक ने पहले दी गाली, फिर सिर पर किया वार... बाद में दबाया गला'

Mon, 06 May 2024 07:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 May 2024 07:03 PM IST
सार

शख्स ने मालिक से मजदूरी के रुपये देने के लिए कहा तो वह भड़क गया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा कि मैं तुम्हारे पैसे लेकर भाग रहा हूं। गाली-गलौच का विरोध करने पर उनकी कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition in Palwal
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल के गांव पिगौंड़ में टेंट लगाने वाले मजदूर की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने टेंट मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने टेंट में इस्तेमाल होने वाला चूल्हा मजदूर के सिर पर दे मारा। नीचे गिरने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया। आरोपी द्वारा कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित करने का भी आरोप है। मामले में परिजन देर शाम तक आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने मांग को लेकर अड़े रहे और पोस्टमार्टम नहीं होने दिया।

विज्ञापन

गांव पिंगौड़ निवासी कमल ने सदर थाना पलवल को दी शिकायत में कहा है कि उसका 33 वर्षीय भाई सुनील गांव निवासी व्यक्ति के पास टेंट लगाने का कार्य करता था। वह अपने भाई सुनील के साथ टेंट मालिक की दुकान पर मजदूरी के रुपये लेने के लिए गए थे। दुकान पर टेंट मालिक के साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने मालिक से मजदूरी के रुपये देने के लिए कहा तो वह भड़क गया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा कि मैं तुम्हारे पैसे लेकर भाग रहा हूं। गाली-गलौच का विरोध करने पर उनकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और टेंट मालिक ने टेंट में इस्तेमाल होने वाले चूल्हे से सुनील के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी ने सुनील का गला दबा दिया। आरोपियों ने उसे पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

सोमवार को परिजन अस्पताल में पहुंच गए और हंगामा शुरू किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। डीएसपी नरेंद्र खटाना ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, परंतु परिजन नहीं माने। परिजनों ने पोस्टमार्टम से पूर्व मुकदमा दर्ज करने की मांग की। देर शाम तक पुलिस व परिजनों में विवाद चलता रहा। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया और न ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed