फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies in police custody, three policemen including SHO suspended

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 15 Oct 2019 04:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा/हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा/हापुड़ Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Oct 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in police custody, three policemen including SHO suspended
पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले प्रदीप और बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हत्या के संदेह में गिरफ्तार युवक की पुलिस हिरासत में यातनाएं देने से मौत हो गई। मामले में एसपी डा. यशवीर सिंह ने पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश बालियान, छिजारसी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजब सिंह व आरक्षी मनीष कुमार को निलंबित कर दिया। युवक की मौत के बाद ग्रामीण भड़क उठे।

विज्ञापन


बवाल की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर सोमवार को दिन भर थाना पुलिस छावनी बना रहा। जानकारी के मुताबिक, पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव लाखन में 30 अगस्त को एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की शिनाख्त थाना जारचा के ततारपुर निवासी के रूप में हुई। मृतका गांव लाखन निवासी प्रदीप तोमर (31) पुत्र राजकुमार तोमर के साले की पत्नी थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पुलिस ने रविवार शाम को प्रदीप के छोटे भाई कुलदीप को धोखे से फोन कर पिलखुवा बुलाया था, जहां से उसे हिरासत में लिया गया। उसके बाद छिजारसी चौकी पुलिस ने कुलदीप से फोन कराकर प्रदीप को भी चौकी बुलवा लिया। आरोप है कि पुलिस ने रात में प्रदीप को यातनाएं दी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत में उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही प्रदीप ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मेरठ मेडिकल पहुंच गए, जहां उन्होंने खूब हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed