फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies after being hit by a pickup truck; he was the only brother of three sisters.

Delhi NCR News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
जिले में तेज रफ्तार का कहर एक और परिवार की खुशियां उजाड़ गया। सिरौली गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वसीम पुत्र पप्पू, निवासी कालिया बास साकरस के रूप में हुई है। वसीम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम पसर गया।


जानकारी के अनुसार वसीम अपने मामा के घर झांडा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सिरौली गांव के समीप पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वसीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद पिकअप चालक कुछ देर के लिए घटनास्थल पर रुका, लेकिन बाद में वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवाया।
विज्ञापन



वसीम की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे को खोने का गम मां-बाप से सहन नहीं हुआ और दोनों दहाड़ मारकर रो पड़े। तीनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि वसीम बिजली का काम करता था और कम उम्र में ही अपने पिता के साथ परिवार का आर्थिक सहारा बन गया था। उसकी कमाई से घर का खर्च चलाने में मदद मिलती थी। पिता पप्पू खेती-बाड़ी और जमींदारी का काम करते हैं। परिवार को अपने इकलौते बेटे से कई उम्मीदें थीं, जो इस हादसे के साथ हमेशा के लिए टूट गईं। थाना प्रभारी नरेश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पिकअप वाहन की पहचान हो गई। वाहन के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed