{"_id":"6706bdfc06012d8ad8037238","slug":"youth-created-ruckus-by-sitting-on-the-bonnet-of-car-in-landcraft-metro-homes-society-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी में कार के बोनट पर बैठकर युवकों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी में कार के बोनट पर बैठकर युवकों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल
Wed, 09 Oct 2024 11:02 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:02 PM IST
सार
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली गांव के पास लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी में कार के बोनट पर बैठकर हुड़दंग मचाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कार पर बैठकर युवकों ने मचाया हुड़दंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली गांव के पास स्थित लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी में कार के बोनट पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोसाइटी के लोगों ने सिक्योरिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कार के बोनट पर बैठकर हुडदंग मचा रहे हैं। करीब आधे घंटे तक अधिक समय तक युवक हुड़दंग मचाते रहे। सोसाइटी वाले लोगों ने युवकों का विरोध किया। इसकी शिकायत सोसाइटी की सिक्योरिटी से कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन