फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth congress protest burn effigy of cm

रीजनल सेंटर की मांग, यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
 youth congress protest burn effigy of cm
demo pic - फोटो : अमर उजाला

 शहर में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों में नए सत्र के दाखिले की दौड़ के साथ रिजनल सेंटर की मांग जोर पकड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इस मांग को लेकर सेक्टर-16ए स्थित नेहरू कॉलेज पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम मनोहरलाल का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। विद्यार्थी संगठनों की तरफ से रिजनल सेंटर की मांग कई साल से उठाई जा रही है। 

विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के तिगांव विधानसभा अध्यक्ष अनिल चेची और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबंधित तरह-तरह के कार्यों के लिए विद्यार्थियों को रोहतक की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे समय के साथ धन की बर्बादी होती है। विद्यार्थियों की हित की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रीजनल सेंटर को मंजूरी दी थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद विद्यार्थियों की इस मांग को दरकिनार कर दिया गया। 
विज्ञापन


एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनखड़ ने कहा कि रीजनल सेंटर की मांग को लेकर एनएसयूआई ने पहले भी नेहरू कॉलेज के सामने धरना दिया था। उस समय सरकार द्वारा रीजनल सेंटर को मंजूरी देने की बात कहकर धरना समाप्त कराया था, लेकिन दो साल के बाद भी स्थिति जस की तस की बनी हुई है। इस दौरान मोहित लोहिया, सुनील मिश्रा, कृष्ण नागर, बंटी हुड्डा, सुमित तिवारी, राजू, विशाल, रियाज खान, सैंडी बैंसला, भारत यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed