{"_id":"58e5f4c44f1c1b4a3e5b7d06","slug":"youth-committed-suicide-after-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Apr 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र के साहूपुरा गांव में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने बीमारी की तंगहाली से दुखी होकर मंगलवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार का रहने वाला संजीव मिश्रा कुछ समय से सेक्टर 65 स्थित साहूपुरा गांव में एक व्यक्ति के मकान में पत्नी के साथ किराये पर रहता था। यहां वह मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
मिश्रा की पिछले दिनों अचानक किडनी फेल हो गई। जिसका वह अस्पताल से इलाज करा रहा था। इससे उसकी आर्थिक हालत भी खराब हो गई थी। इसलिए वह मानसिक तनाव में रहता था। मंगलवार शाम को उसकी पत्नी दवा लेने बल्लभगढ़ आ गई थी। इस बीच संजीव मिश्रा ने घर में फांसी लगा ली।
विज्ञापन