{"_id":"596252a34f1c1b0a078b4679","slug":"youth-caught-fiance-with-boyfriend-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंगेतर को प्रेमी संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर को प्रेमी संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
arresting
नोएडा फेज थ्री क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मंगेतर को एक होटल में उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस दौरान होटल में करीब एक घंटे तक खूब हंगामा हुआ। युवक ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले गई और बालिग होने पर दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद निवासी युवती नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में काम करती थी। वहीं पर एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी सगाई गाजियाबाद में पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से कर दी। कुछ दिन बाद युवक को पता चला कि उसकी मंगेतर का एक युवक से मिलना-जुलना है।
विज्ञापन
शनिवार रात युवक अपनी मंगेतर के घर के पास छिप गया। रविवार सुबह जब युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए निकली तो युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक की मंगेतर अपने प्रेमी संग नोएडा के एक होटल में पहुंची। इस दौरान युवक ने होटल में जाकर कमरे का दरवाजा खटखटा दिया। होटल में युवक को देख दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अवनीश दीक्षित का कहना है कि युवक-युवती की सगाई हुई थी। युवती का कहना है कि उसकी सगाई टूट चुकी है और युवक से उसका कोई लेना-देना नहीं है।