Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Talent hunt for athletes to begin in municipal schools

Delhi NCR News: निगम स्कूलों में शुरू होगी खिलाड़ियों की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
छोटी उम्र में बच्चों की रुचि और क्षमता पहचानकर दिया जाएगा नियमित प्रशिक्षण
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिलेगा पर्याप्त समय

मोहित शुक्ला

पूर्वी दिल्ली। निगम विद्यालयों में अब छोटी कक्षाओं से ही खेल प्रतिभाओं की तलाश की जाएगी। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की खेलों में रुचि और क्षमता पहचानकर उन्हें नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को शुरुआती स्तर से ही तैयार करना है ताकि आगे चलकर वे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए शिक्षकों और खेल कोचों को बच्चों पर विशेष नजर रखने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के निगम विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने की योजना पर नंद विहार स्थित निगम विद्यालय में चर्चा हुई। उप निदेशक शिक्षा डॉली कौर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जोन कोऑर्डिनेटर बृजेश जादौन, खेल समन्वयक गौरव (गोगो) और करीब 40 खेल कोच शामिल हुए। इस योजना को प्रभावी बनाने में खेल शिक्षकों और कोचों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्हें बच्चों की खेल गतिविधियों, अभ्यास और प्रदर्शन पर लगातार नजर रखनी होगी।
विज्ञापन


रुचि के अनुसार चुना जाएगा खेल

बच्चों को किसी एक खेल तक सीमित रखने के बजाय उनकी रुचि और शारीरिक क्षमता के अनुसार खेलों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज जैसे खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को अभ्यास के अवसर दिए जाएंगे। कोच बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे और जिनमें बेहतर संभावनाएं दिखाई देंगी, उन्हें आगे के प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाएगा। इससे खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को शुरुआती दौर में ही उचित दिशा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं से परखेंगे बच्चों का प्रदर्शन

बच्चों को प्रशिक्षण देने के साथ उनकी क्षमता परखने के लिए क्लस्टर और पॉकेट स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों को दूसरे विद्यालयों के खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपना प्रदर्शन सुधारने का अवसर मिलेगा। नियमित प्रतियोगिताओं से कोचों को भी बच्चों की कमजोरियों और खूबियों का आकलन करने में मदद मिलेगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed