स्वरोजगार करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बरसात और तूफानी हवा के चलते बर्बाद हुई गेंहू की फसल से प्रभावित परिवार समेत सभी युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए बैंक मदद करेंगे। विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार शुरू करने के जरुरी जानकारी और बैंक लोन की व्यवस्था की जाएगी।
इसके लिए जिले के हर ब्लॉक में बैंकर्स के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मौके पर ही पात्र युवाओं के द्वारा लोन का आवेदन किया जा सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) माखनलाल गुप्ता ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के बिसरख ब्लाक में 6 मई, दनकौर में 7, जेवर में 8 मई और दादरी में 11 मई को ब्लॉक लेवल बैंकर्स के साथ बैठक होगी। बैठक में प्रत्येक विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद होंगे।
ब्लाक क्षेत्र के गांवों के किसान परिवार के युवकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए मौके पर ही आवेदन जमा कराने संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
आसान होगी जरूरी प्रक्रिया
मौके पर ही बैकर्स को उनको लोन देने के लिए जरूरी प्रक्रिया कराने में आसानी होगी। खास बात ये है कि इसमें मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा जरूरी प्रक्रिया पूरा कराने में मौके पर ही सहयोग किया जाएगा।
सीडीओ ने बताया कि युवकों को अपने रोजगार चलाने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारियां दी जाएगी।
जानकारी देने के साथ ही उनको जरूरत के मुताबित सहयोग भी किया जाएगा। तीन माह के अंदर पूरे साल का लक्ष्य पूरा करने के लिए ही बैठक का आयोजन किया जा रहा है।