{"_id":"6a3aa86489cd56001608766a","slug":"youth-beaten-up-after-being-told-to-ride-his-bike-properly-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142290-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ठीक से बाइक चलाने का कहने पर युवक की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ठीक से बाइक चलाने का कहने पर युवक की कर दी पिटाई
विज्ञापन
- बवाना इलाके की घटना, गलत दिशा से आ रहे युवकों ने लाठी-डंडे से की पिटाई
- पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना इलाके में गलत दिशा से आ रहे युवकों को ठीक से बाइक चलाने के लिए कहने पर बाइक सवार युवकों ने 27 साल के राज कुमार की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मूलत: गांव कदमपुर हाथरस निवासी राजकुमार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। बवाना थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 20 जून की रात करीब आठ बजे वह पैदल ही घर की ओर जा रहा था। तभी लाल फ्लैट के पास गलत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन युवक आ रहे थे। युवकों ने गाली गलौज कर राजकुमार को साइड में चलने के लिए कहा। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसने आरोपियों को डराने के लिए हाथ में ईंट उठा लिया। यह देखकर तीनों युवक वहां से भाग गए।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों युवक फिर से वहां पहुंचे। इस बार सभी के हाथों में लाठी डंडा थे। युवकों ने उसके सिर पर डंडा से वार कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने घायल राजकुमार को पास के अस्पताल में लेकर गई। राजकुमार के सिर और शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।