{"_id":"599c67ce4f1c1b5c6a8b46b9","slug":"youth-beard-cut-during-sleep-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते हुए युवक की दाढ़ी कटी, गांव में भय फैला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते हुए युवक की दाढ़ी कटी, गांव में भय फैला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि कुरैशीपुर गांव में सोमवार रात एक युवक की दाढ़ी कट गई। दाढ़ी कटने के सदमे से बेहोश युवक को परिवार वाले इलाज के लिए न ले जाकर झाडफ़ूंक करवाने ले गए। सूचना पर सिकरौना चौकी पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
कुरैशीपुर निवासी शौकीन खान दाढ़ी रखने के भी शौकीन हैं। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहरी कमरे में सो गए। सुबह उठे तो लंबी दाढ़ी छोटी हो चुकी थी। उनकी दाढ़ी के कटे हुए बाल बिस्तर पर ही पड़े थे। परिवार वालों के मुताबिक घबराए हुए शौकीन खान बोल नहीं पा रहे थे और कुछ इशारे करते हुए बेहोश हो गए।
विज्ञापन
परिजन उन्हें आननफानन पास ही रहने वाले के मौलाना के पास ले गए और झाडफ़ूक कराई। शौकीन खान होश में तो आ गए लेकिन उनके साथ क्या हुआ था यह नही बता पा रहे, उनके चेहरे पर दहशत छाई रही। शौकीन की दाढ़ी की खबर गांव में जल्द ही फैल गई और दिन भर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
गांव में दाढ़ी रखने वाले युवकों में भय छाया हुआ है। सिकरौना चौकी इंचार्ज ने बताया कि दाढ़ी कटने की सूचना पर मौके पर छानबीन की लेकिन किसी ने शिकायत नहीं दी।