फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth arrested in Dwarka for posting video on social media platform waving a pistol

12वीं के स्टूडेंट का खौफनाक इरादा: पिस्टल के साथ डाला वीडियो, गैंगस्टर से हुआ था प्रभावित; पूछताछ में खोले राज

Sat, 05 Jul 2025 06:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 06:54 PM IST
सार

viral Video: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक युवक ने हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। युवक की पहचान नितेश नागर के रूप में हुई है। जिसने गैंगस्टरों से प्रभावित होकर ऐसा किया। 

विज्ञापन
youth arrested in Dwarka for posting video on social media platform waving a pistol
पिस्टल दिखाता शख्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

द्वारका जिला पुलिस ने गैंगस्टरों से प्रभावित होकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार लहराते हुए वीडियो डालने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितेश नागर (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने इसके निशानदेही पर गुरुग्राम से हथियार सप्लाई करने वाले बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि युवाओं को आपराधिक जीवन शैली का शिकार होने से रोकने के लिए पुलिस को इनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको देखते हुए जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा इनपर निगरानी रख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 जून को पुलिस को एक ऐसे युवक के बारे में जानकारी मिली जो अकसर पिस्टल लहराते हुए वीडियो और फोटोग्राफ्स को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल रहा था। पुलिस ने युवक के अकाउंट की जांच करने के बाद उसकी पहचान की और सैनिक एन्क्लेव झारोदा कलां से नितेश नागर (25) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हथियार को गुरुग्राम के रहने वाले नरेंद्र (29) से खरीदा था। पुलिस ने उसके निशानदेही पर आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि नितेश 12 कक्षा तक पढ़ा है और फिलहाल बेरोजगार है। आर्थिक रूप से वह कमजोर है और उसके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। 

उसने पूछताछ में बताया कि वह गैंगस्टरों से काफी प्रभावित है और वह उनकी तरह इलाके में दबदबा बनाना चाहता था। लोगोें में डर पैदा करने के लिए वह हथियार लहराता हुआ वीडियो और फोटोग्राफ्स को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नरेंद्र धारूहेडा गुरुग्राम का रहने वाला है। वह दसवीं तक पढ़ा है। उसका परिवार खेतीबाड़ी करता है। उसने पूछताछ में बताया कि वह हथियार सप्लाई में बिचौलिए का काम करता है। वह अन्य राज्यों के हथियार सप्लायरों के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed