{"_id":"65fc5010129556c3c9025b3a","slug":"younger-brother-attacks-mother-with-knife-in-dispute-over-sacrifice-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-43280-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बलि देने के विवाद में छोटे \nभाई, मां पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बलि देने के विवाद में छोटे भाई, मां पर चाकू से हमला
विज्ञापन
घायलों की हालत नाजुक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफरपुर कलां इलाके में बुधवार को देवी को पहले बलि देने के विवाद में एक युवक ने अपने छोटे भाई और मां पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों की पहचान अभिषेक और निर्मला के रूप में हुई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभिषेक की बहन के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर राव तुलाराम अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने छोटे भाई और मां पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घायलों के पेट और चेहरे पर चाकू से वार किए गए थे। घायल अभिषेक की बहन पूजा ने बताया कि उनके बड़े भाई रवि ने दोनों पर चाकू से हमला किया है। पुलिस ने पूजा के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।