फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young woman and her friend daughter murdered in Civil Lines police station

दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी: एक महिला और बच्ची की हत्या, युवती का दोस्त मौके से फरार

Tue, 08 Jul 2025 03:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 03:23 PM IST
सार

दिल्ली में डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां एक सिविल लाइन थाना इलाके में एक 22 साल की युवती और उसकी सहेली की बेटी की हत्या कर दी गई है। 

विज्ञापन
young woman and her friend daughter murdered in Civil Lines police station
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के सिविल लाइन थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। करीब 22 साल की युवती और उसकी सहेली की बेटी की घर में ही हत्या कर दी गई है। आसपास के लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम मौके पर मौजूद है। युवती का दोस्त मौके से फरार बताया जा रहा है। इस पर हत्या का शक जताया जा रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली में नाबालिग को मारी गोली
वहीं दूसरी तरफ आदर्श नगर इलाके में सोमवार रात तीन हमलावरों ने 17 साल के नाबालिग को गोली मार दी। नाबालिग की पहचान एमसीडी कालोनी निवासी आर्यन के रूप में हुई है। उसे दो गोली लगी है और उसका सिविल लाइन्स स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सोमवार रात 10.14 बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को सिविल लाइन्स स्थित ट्रॉमा सेंटर से एक नाबालिग को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि 17 साल के आर्यन को दो गोली मारी गई है।


अस्पताल में मौजूद उसकी मां नीतू ने बताया कि वह एमसीडी कॉलोनी में रहते हैं। रात में वह अपने बेटे आर्यन, परिचित रंजीता और निखिल के साथ एमसीडी कॉलोनी के मुख्य गेट फुट ओवर ब्रिज के पास फुटपाथ पर खड़ी थीं। सभी घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जहांगीरपुरी के रहने वाले तीन लड़के लड्डू, शमशेर और शानू वहां आए और ताबड़तोड़ गोली चला दी। आर्यन को दो गोली लगी। वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। आर्यन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मिली दो लाश: 16 साल के लड़के और लड़की ने दी जान, रिलेशनशिप को लेकर ये जानकारी आई सामने


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed