{"_id":"686cc8a5eb5a5146ca080135","slug":"16-year-old-boy-and-girl-committed-suicide-in-najafgarh-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिली दो लाश: 16 साल के लड़के और लड़की ने दी जान, रिलेशनशिप को लेकर ये जानकारी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिली दो लाश: 16 साल के लड़के और लड़की ने दी जान, रिलेशनशिप को लेकर ये जानकारी आई सामने
Tue, 08 Jul 2025 12:59 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:59 PM IST
सार
दिल्ली के नजफगढ़ में दो लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां एक 16 साल के लड़के और लड़की ने आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नजफगढ़ में एक किशोरी और एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों द्वारका में नजफगढ़ के नागली इलाके में किशोरी के घर पर रविवार शाम को मृत पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों का प्रेम प्रसंग था जिसके कारण उनके परिवारों के बीच पहले विवाद भी हुआ था। सूत्रों ने बताया कि मामला कथित तौर पर कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में आपसी समझौते से इसे सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शव किशोरी के घर के एक कमरे में मिले और प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान शवों पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई। कमरा अंदर से बंद था और पुलिस इस मामले को फिलहाल संदिग्ध आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।