फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young men in a car create a ruckus on the Ring Road defying police vigilance people demand action in Delhi

Delhi: पुलिस की सतर्कता को धता बता रिंग रोड पर कार सवार युवकों का हुड़दंग, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 29 Dec 2025 05:21 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 29 Dec 2025 05:21 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न से पहले सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैदी बढ़ा दी लेकिन उसकी सतर्कता को धता बताते हुए कुछ युवकों ने राजधानी की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट किए। 

विज्ञापन
Young men in a car create a ruckus on the Ring Road defying police vigilance people demand action in Delhi
कार सवार युवकों ने किया स्टंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न से पहले सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैदी बढ़ा दी लेकिन उसकी सतर्कता को धता बताते हुए कुछ युवकों ने राजधानी की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट किए। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। युवकों के इस हुड़दंग ने साबित किया है कि सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस को अभी और सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


नए साल से पहले और क्रिसमस के अगले दिन राजधानी में रईसजादों ने जमकर हुड़दंग मचाया। चार से पांच कारों में सवार युवकों ने प्रगति मैदान के पास रिंग रोड पर आईटीओ से काले खां जाने वाले रोड पर सनरूफ से बाहर और कार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर खूब स्टंट किए। आरोपी युवकों की बेजा हरकतों को देखकर ऐसा लग रहा था कि उनके मन में दिल्ली पुलिस का खौफ नहीं है। सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोगों ने इसे युवाओं की मूर्खतापूर्ण हरकत करार दिया।
विज्ञापन


कार चला रहे लड़कों ने सड़क घेरकर खूब आड़ी-तिरछी गाड़ियां चलाकर न सिर्फ अपना बल्कि दूसरों का जीवन भी खतरें में डाला। इनके पीछे चल रहे अन्य वाहनों ने स्टंट के वीडियो एक्स पर शेयर किए। वीडियो 26 दिसंबर की रात पौने 11 बजे का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आईपी स्टेट थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर आरोपी कार चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर कुछ की पहचान भी कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह के स्टंट और रैश ड्राइविंग नए साल के पर सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान करने का प्रयास : 
दोषियों के खिलाफ न केवल चालान किया गया है, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने इनके खिलाफ तेज रफ्तार, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही। नए साल के मौके पर पुलिस विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

आपकी मौज-मस्ती आपको देगी दर्द, सजा भुगतेंगे मां-बाप
राजधानी की सड़कों पर रफ्तार और स्टंट का नशा युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है, लेकिन क्या उन्होंने कभी सोचा है कि इसका खामियाजा सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि उनके माता-पिता को भी भुगतना पड़ सकता है। वायरल वीडियो में जो लड़के अपनी कारों से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वे भूल चुके हैं कि रफ्तार और लापरवाही से की जाने वाली यह मौज-मस्ती कई युवाओं को असमय मौत के मुंह में धकेल चुकी है और उनके नहीं रहने की सजा जीवन भर उनके मां-बाप को गम के रूप में भुगतनी पड़ती है।


रफ्तार के नशे में जान का जोखिम
31 दिसंबर की रात दिल्ली की सड़कों पर जश्न की लहर होगी और शराब के नशे में गाड़ी चलाना, तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाना और लापरवाही से स्टंट करना आम बात होगी। एक दुर्घटना सिर्फ चालक की नहीं बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को भी एक पल में बिखेर देती है। दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने की घटनाएं कई गंभीर सड़क हादसों का कारण बन रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जश्न के नाम पर कानून अपने हाथ में न लें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed