फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man who came to hotel with a woman was found dead in room

गर्लफ्रेंड संग होटल में आए युवक की मौत: 40 साल का था खुद, लड़की थी 26 की, कमरे से मिलीं कामोत्तेजक दवाएं

Thu, 29 May 2025 08:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 May 2025 08:56 PM IST
सार

वापस न आने पर स्टाफ अंदर पहुंचा तो बिस्तर पर कंबल ओढ़े सचिन लेटा था। उठाने पर भी नहीं उठा तो नब्ज देखने पर पता चला कि इसकी मौत हो गई है। होटल के मैनेजर मुंतजर आलम ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Young man who came to hotel with a woman was found dead in room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के नबी करीम स्थित आराकशा रोड स्थित एक होटल में महिला के साथ आए एक युवक की बुधवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवकी की शिनाख्त सचिन सागर (40) के रूप में हुई है। रात होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा तो सचिन बिस्तर पर मृत पड़ा था। पुलिस को कमरे से सेक्सवर्धक दवाएं मिली हैं। आशंका है कि दवाओं के ओवरडोज से उसकी जान गई है।

विज्ञापन

मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सचिन अपने परिवार के साथ रोशनआरा रोड, सब्जी मंडी इलाके में रहता था। इनका अपना कारोबार है। बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे सचिन 26 वर्षीय महिला मित्र के साथ नबी करीम स्थित होटल पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 9 बजे तक के लिए कमरा बुक कराया। इस बीच शाम करीब 5.00 बजे महिला मित्र होटल से चली गई। उसने स्टाफ से कहा कि वह कुछ सामान लेने जा रही है लेकिन वह लौटी नहीं। रात करीब 9.30 बजे होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो कोई जवाब नहीं आया। दरवाजे की कुंडी खुली थी। 

विज्ञापन

स्टाफ अंदर पहुंचा तो बिस्तर पर कंबल ओढ़े सचिन लेटा था। उठाने पर भी नहीं उठा तो नब्ज देखने पर पता चला कि इसकी मौत हो गई है। होटल के मैनेजर मुंतजर आलम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी पोस्टमार्टम में मौत की सही वजहों का खुलासा हो जाएगा। पुलिस ने सचिन के साथ आई महिला मित्र की पहचान कर ली है। उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मोमोज बना जहर: एक ही परिवार के चार लोग खाने के बाद बीमार पड़े, अस्पताल में भर्ती, दुकानदार हुआ रफूचक्कर

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed