फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was burnt by pouring petrol In dispute of friendship with the girl in delhi

दिल दहला देने वाली वारदात: लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद, युवक पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

Sat, 11 Mar 2023 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Mar 2023 08:08 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो युवकों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लड़की से दोस्ती को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
young man was burnt by pouring petrol In dispute of friendship with the girl in delhi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के छावला इलाके में लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। जलते हुए युवक ने एक आरोपी को दबोच लिया। इससे दोनों झुलस गए।
विज्ञापन


दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घायल युवक की पहचान कश्मीरी कॉलोनी, प्रेम नगर निवासी दीपांशु (23), जबकि झुलसे आरोपी की पहचान खैरा गांव निवासी टीटू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि गैस गोदाम के पास एक लड़के पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि घटना में दो युवक दीपांशु और टीटू झुलसे हैं।  अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि दोनों को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां जाने पर डॉक्टरों ने पीड़ितों को बयान देने के स्थिति में होने की बात बताई। दीपांशु ने आरोप लगाया कि टीटू और उसके परिचित कालू ने आग लगाई है।

कालू ने उसपर पेट्रोल छिड़का जबकि टीटू ने उसपर लाइटर फेंक दिया। उसके कपड़े में आग लगने के बाद उसने टीटू को भी पकड़ लिया। जिसमें दोनों झुलस गए।

छानबीन के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक लड़की से टीटू की दोस्ती है और इसी दोस्ती को लेकर उसका दीपांशु से विवाद हो गया था। दीपांशु के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed