फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was beaten to death after being seen in an objectionable condition with his wife

गैर मर्द से 'इश्क की सजा': कमरे में थी पत्नी और वो... अचानक आ गया पति; फिर वारदात सुन उड़े सभी के होश

Tue, 17 Dec 2024 10:42 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 10:42 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एक युवक की पीट पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया।

विज्ञापन
young man was beaten to death after being seen in an objectionable condition with his wife
दिल्ली के शास्त्री पार्क में वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्री पार्क इलाके में पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने पर पति ने युवक की बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त ऋतिक वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह एच ब्लॉक शास्त्री पार्क में एक युवक की पिटाई किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। वहां जी ब्लॉक में रहने वाले ऋतिक वर्मा का इलाज चल रहा था। घायल युवक बयान देने की हालत में नहीं था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस वहां से घटनास्थल पर पहुंची। जहां पूछताछ में पता चला कि आरोपी की पत्नी का मृतक ऋतिक वर्मा के साथ पिछले कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी को ऋतिक वर्मा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी और ऋतिक वर्मा की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य हासिल करने के बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 9 बजे पुलिस को पता चला कि अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ऋतिक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed