फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man turned to stealing after being fired from his job due to his drug addiction

बुरी लत ने बना दिया अपराधी: पहले परिवार ने घर से, फिर मालिक ने नौकरी से निकाला... युवक करने लगा चोरी

Mon, 13 Oct 2025 06:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Oct 2025 06:22 PM IST
सार

आस पास के 50 से अधिक कैमरों की जांच में संदिग्ध का स्पष्ट चेहरा दिखा। मुखबिरों से पहचान कर पुलिस ने आरोपी संजीत को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने सारे राज उगले हैं।

विज्ञापन
Young man turned to stealing after being fired from his job due to his drug addiction
पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले चोर को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की लत की वजह से एक युवक को परिवार वालों ने घर से बेदखल कर दिया। उसने नौकरी का प्रयास किया, लेकिन इन्हीं आदतों की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया। उसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर द्वारका जिले के विभिन्न इलाकों में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। पुलिस ने चोरी के मामलों की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान 26 साल के संजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गहने, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को मोहन गार्डन निवाली शिव लाल ने घर से गहने और नकदी चोरी होने की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी तरह से उत्तम नगर थाना, बिंदापुर, डाबरी और मोहन गार्डन इलाके में कई चोरियां हुई थी। जेल बेल सेल ने निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की, जिसमें पुलिस को एक नकाबपोश व्यक्ति को देखा। आस पास के 50 से अधिक कैमरों की जांच में संदिग्ध का स्पष्ट चेहरा दिखा। मुखबिरों से पहचान कर पुलिस ने आरोपी संजीत को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वह नशे का आदी है और नशे की लत की वजह से उसके परिवार वालों ने बेदखल कर दिया था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक गहनों का बैग मिला, जिसमें एक सोने का लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की बिछिया और चार चोरी के मोबाइल फोन थे। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता डाबरी में कपड़ों में प्रेस करते हैं। उसके दो बड़े भाई हैं जिनकी शादी हो चुकी है। उसने 2017 में उसने दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। 

विज्ञापन

वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों के संपर्क में आकर नशे का आदी हो गया। नशे की लत के कारण उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया। उसने एलईडी स्क्रीन ठीक करने का काम शुरू किया। लेकिन उसकी लत के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसके बाद वह पिछले दो माह से अपने साथी कपिल के साथ मिलकर घरों में चोरियां करने लगा। उसने करीब 15 घरों में चोरी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसपर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। चोरी के बाद उसने कुछ गहने अपने साथी कपिल को दे दिए थे। पुलिस आरोपी कपिल की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed