{"_id":"30c29b7e2258b9278c8670f9b236f666","slug":"young-man-tries-to-suicide-in-allegations-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसन ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप तो खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसन ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप तो खा लिया जहर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अमन विहार इलाके के प्रेम नगर-2 में ब्लैकमेल किए जाने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में पीड़ित संजीव कुमार (21) को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवती संजीव को छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती है।
यही नहीं युवती के भाई भी संजीव से मारपीट करके लाखों रुपये मांगते हैं। इससे परेशान होकर संजीव ने आत्महत्या का प्रयास किया। अमन विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन