फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man tried to murder his wife after having a daughter In Dayalpur Delhi

निर्दयी पति: बेटी पैदा हुई तो पत्नी पर चाकू से किया हमला, शादी के बाद से ही युवक ढा रहा था ऐसे जुल्म

Thu, 14 Sep 2023 08:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Sep 2023 08:18 PM IST
सार

Delhi Crime News: पुलिस ने पीड़ित पत्नी सलमा का बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Young man tried to murder his wife after having a daughter In Dayalpur Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता सलमा (27) बुरी तरह जख्मी हो गई। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी पति अजीम खान मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

सलमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने पर अजीम बुरी तरह नाराज हो गया था। इसी बात पर उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने सलमा का बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सलमा अपने परिवार के साथ गली नंबर-1, मूंगानगर, दयालपुर इलाके में रहती है। करीब दो साल पहले सलमा की अजीम से शादी हुई थी। अजीम का सिलाई का काम है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए उसे परेशान करता था। पिछले साल सलमा ने बेटी को जन्म दिया तो अजीम आग बबूला हो गया।

विज्ञापन

वह छोटी-छोटी बात पर सलमा को टॉर्चर करने लगा था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान बुधवार शाम करीब 6.00 बजे आरोपी अजीम ने सलमा के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर-शराबा हुआ तो पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सलमा का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed