{"_id":"661db3ed48536da16905d6f3","slug":"young-man-strangled-to-death-in-the-park-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पार्क में युवक की गला घोंटकर हत्या, हाथ पर गांव का नाम गुदा होने से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पार्क में युवक की गला घोंटकर हत्या, हाथ पर गांव का नाम गुदा होने से हुई पहचान
Tue, 16 Apr 2024 04:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:40 AM IST
सार
युवक की बांह पर लिखे गांव के नाम से पुलिस ने उसकी शिनाख्त दिनेश (35) के रूप में की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाबी बाग इलाके में सोमवार सुबह एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव झील पार्क में मिला। उसकी बांह पर लिखे गांव के नाम से पुलिस ने उसकी शिनाख्त दिनेश (35) के रूप में की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुबह पार्क में टहलने वालों ने झील पार्क में एक युवक को अचेत पड़ा हुआ देखा। उन लोगों ने सुबह करीब 7.45 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पंजाबी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान युवक के गले पर निशान दिखाई दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कई साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मरने वाले युवक के पास से कोई कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान की जा सके, लेकिन छानबीन के दौरान मृतक के दाहिने हाथ पर उसके गांव बाधमारा का नाम गुदा हुआ देखा। पुलिस टीम ने तुरंत गांव के प्रधान से संपर्क किया। जिससे मृतक की पहचान गांव बाधमारा, सीतापुरी, यूपी निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि दिनेश मादीपुर गांव में रहता था और एक कंपनी में लोडिंग का काम करता था।
विज्ञापन