फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man stopped metro to impress his girlfriend

गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए रोकी मेट्रो

Thu, 07 Aug 2014 02:39 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
young man stopped metro to impress his girlfriend
गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए एक युवक ने पांच मिनट तक मेट्रो के पहिए थामे रखे। सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर इस युवक की मनमानी ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों की परेशानी का सबब बनी रही।
विज्ञापन


ट्रेन के दरवाजे जैसे ही बंद होने लगते, प्लेटफॉर्म पर खड़ा युवक गेट में अपना पैर अड़ा देता। दरवाजे खुले होने की वजह से मेट्रो रुकी रही।

मामला मंगलवार शाम का है। सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-दो पर मेट्रो के आते ही यात्री उसमें सवार होने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस बीच गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा युवक मजाक-मजाक में ट्रेन में चढ़ने की बजाए प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर मेट्रो के गेट में अपना पैर अड़ाने लगा।

विज्ञापन

दरवाजा बंद करते-करते परेशान हो गया ऑपरेटर

young man stopped metro to impress his girlfriend

जैसे ही दरवाजे बंद होते, वह वैसे ही पैर अड़ाकर गेट को खोल रहा था। ऑटोमेटिक मोड पर होने के कारण दरवाजे बंद नहीं हो पा रहे थे और ट्रेन आगे नहीं बढ़ रही थी। इस नजारे को देखकर कोच में सवार यात्री हैरत में पड़ गए।

बार-बार खुलते बंद होते दरवाजों को देखकर ट्रेन ऑपरेटर भी परेशान हो गया। इस पर ऑपरेटर ने तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क साधा और स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।

यह हरकत करने वाले युवक की पहचान दिल्ली निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। डीएमआरसी के नियमानुसार युवक को जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया।

जब ट्रैक पर लगाई दौड़

young man stopped metro to impress his girlfriend

सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक माह पहले भी एक व्यक्ति ने कारनामा कर दिखाया था। गोल्फ कोर्स स्टेशन पर उतरने समय उसका सामान मेट्रो में छूट गया था। प्लेटफॉर्म पर जब बैग का ध्यान आया तो मेट्रो चल चुकी थी।

बैग की फिक्र में कुछ नहीं सूझा और शॉर्टकट का फॉर्मूला अपनाते हुए उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी। इस युवक ने ट्रैक पर गोल्फ कोर्स से सिटी सेंटर की दूरी तय कर डाली थी।

नोएडा के मेट्रो स्टेशनों पर दिल्ली मेट्रो क्यों लिखा है। इस सवाल को लेकर कुछ समय पहले एक मेट्रो स्टेशन पर हंगामा हो गया था। सवाल करने वाले व्यक्ति को जब जवाब नहीं मिला तो इसकी शिकायत स्टेशन के रिकॉर्ड में दर्ज करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed