फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man sitting on a hunger strike against Kejriwal

केजरीवाल ने क्यों छिपाया इतना बड़ा सच?

Mon, 03 Mar 2014 04:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
Young man sitting on a hunger strike against Kejriwal

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के विरोध में यूथ फॉर सॉल्यूशन के बैनर तले युवाओं का एक समूह रविवार को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गया।

विज्ञापन


धरने में शामिल मनोज कुमार ने अनिश्चितकालीन निर्जला (बिना पानी पीए) अनशन पर बैठने की घोषणा कर दी। युवाओं ने केजरीवाल पर चुनाव आयोग को गलत सूचना देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली में आप के बड़े नेता पर फेंकी स्याही
विज्ञापन
विज्ञापन


जंतर-मंतर पर जारी धरने में वो लोग भी शामिल हैं जो कभी अन्ना आंदोलन के दौरान केजरीवाल से जुड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने चुनाव आयोग को ‘स्वराज’ किताब को लेकर दर्ज केस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

जबकि गौतम बुद्ध नगर के एक थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज है। अनशन पर बैठे मनोज का आरोप है कि केजरीवाल ने कौशांबी स्थित अपने गिरनार अपार्टमेंट के जो दाम चुनाव आयोग को बताएं है वह मौजूदा सर्कल रेट के हिसाब से कम है।

पढ़ें: 'मोदी और राहुल हैं अंबानी के चमचे'

उन्होंने चुनाव से पहले अलग-अलग किश्तों में केजरीवाल और उनके साथी मनीष सिसोदिया को मिले विदेशी फंड पर भी सवाल उठाएं। धरने पर बैठे राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि केजरीवाल ने जनता से कई जानकारी छुपाई है। उन्होंने कहा कि यह धरना अनिश्चितकालीन है जिसमें एक साथी मनोज कुमार निर्जला अनशन पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed