फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man recorded a obscene video bathing girl in pg at delhi

नहा रही छात्रा के साथ युवक ने किया ऐसा कांड, सह ना पाई वो

Fri, 16 Mar 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Mar 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
young man recorded a obscene video bathing girl in pg at delhi
फाइल फोटो
अपने पीजी में नहा रही छात्रा के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो सह नहीं पाई। एक युवक ने उसके साथ ऐसा कांड किया कि देखने वाले दंग रह गए। पढ़िए छात्रा के साथ ऐसा क्या हुआ। 
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। मुखर्जी नगर इलाके में रहने वाली डीयू की छात्रा का बाथरूम में नहाने के दौरान वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हंगामा होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलरूप से असम की रहने वाली पीड़िता डीयू के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। पीड़िता मुखर्जी नगर में हडसन लेन के एक पीजी में रहती है। बुधवार को क्लास के बाद पीड़ित छात्रा कॉलेज से पीजी पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

young man recorded a obscene video bathing girl in pg at delhi
Obscene Video
इसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई। पीड़िता के मुताबिक, बाथरूम में गली की साइड एक रंगीन शीशा लगा हुआ है। अचानक सपना की नजर शीशे पर गई, तो उसने देखा कि कोई मोबाइल की फ्लैश जलाकर गली में खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। 

इस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं आरोपी मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed