फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man murdered in Delhi lived in a rented house apart from family

दिल्ली में युवक की हत्या: परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था, कमरे में मिली लाश

Mon, 14 Feb 2022 11:26 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 11:26 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
young man murdered in Delhi lived in a rented house apart from family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बवाना इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बंद कमरे में मिला है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे के दरवाजा को बाहर से बंद कर फरार हो गए थे। मृतक ने इलाके की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और अपने परिजनों से अलग किराए के कमरे पर रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस सभी पहलूओें से मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त जेजे कालोनी बवाना निवासी आदर्श(20) के रूप में हुई है। रविवार शाम पौने पांच बजे पुलिस को विजय कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे के पास पहुंची और मकान मालिक से कमरे की दूसरी चाबी लेकर दरवाजा खोला। कमरे का दृश्य देकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में आदर्श का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके सिर पर घातक हथियार से हमला किया गया था। साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आदर्श के पिता शिव बचन जेजे कॉलोनी बवाना में रहता है और उसकी परचून की दुकान है। आदर्श अपने पिता के साथ ही काम करता था। रविवार को दुकान पर नहीं आने पर उसके पिता लगातार आदर्श को फोन कर रहे थे, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। दरवाजा बंद था, काफी आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद शिव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता ने बताया कि आदर्श ने करीब एक साल पहले जेजे कॉलोनी के रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए परिवार से अलग कमरे को किराए पर लिया था। पिता ने बताया कि कुछ दिन बाद दोनों को यहां रहना था। पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed