फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man murdered girlfriend in office in Delhi Girlfriend was suspected of talking to another boy

Murder: जिससे होनी थी शादी... उसका ऑफिस में बुलाकर कत्ल, फिर प्लास्टिक के बैग में पैक की लाश; वजह चौंकाने वाली

Tue, 28 Nov 2023 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Nov 2023 11:43 AM IST
सार

शाहदरा पुलिस ने फर्श बाजार इलाके में युवती की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद युवती के प्रेमी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मिलने की बात कहकर युवती को अपने दफ्तर बुलाया था। प्रेमिका पर किसी और लड़के से बात करने का संदेह था। ऑफिस में गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक प्लास्टिक के बैग में पैक करके फरार हो गया।

विज्ञापन
Young man murdered girlfriend in office in Delhi Girlfriend was suspected of talking to another boy
lover killed his girlfriend - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में युवती शमा (23) हत्या कर शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में युवती के प्रेमी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुल्तान (19) के रूप में हुई है। दरअसल सुल्तान को शक था कि युवती किसी और युवक से बात करती है। 
विज्ञापन


इसी बात पर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने अपने ही दफ्तर में गला घोंटकर उसकी हत्या की। बाद में हाथ-पांव बांधकर शव को एक प्लास्टिक के कट्टे (बैग) में डाल दिया और बैग को दफ्तर में ही छोड़कर फरार हो गया। अगले दिन उसका पार्टनर जब घर पहुंचा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन


शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि रविवार शाम को फर्श बाजार थाना पुलिस को खबर मिली कि गली नंबर-10, मदीना मस्जिद, विश्वास नगर के एक दफ्तर में बैग में युवती की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल मौके पर पहुंच गई। बाद में युवती की पहचान न्यू संजय अमर कालोनी निवासी शमा के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शमा हेडगेवार अस्पताल के पास एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। शनिवार सुबह वह काम पर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने सुल्तान को कॉल किया तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा।
 

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। अगले दिन उसकी लाश मिली तो परिजनों ने सुल्तान पर ही शक जाहिर किया। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विकास कुमार व अन्यों की टीम ने सुल्तान की तलाश की। उसका मोबाइल बंद आ रहा था। बाद में उसकी लोकेशन मुंबई की मिली। एक टीम को वहां भेजा गया। टीम ने आरोपी कोक मुंबई के मुलुंद से गिरफ्तार कर लिया।

घर पर चल रही थी शादी की बात
शमा और सुल्तान पिछले कई सालों से एक दूसरे को जानते थे और दोनों शादी भी करना चाहते थे। 25 नवंबर की सुबह सुल्तान के परिजन शादी की बात करने के लिए शमा के घर पहुंचे। वहां परिजन उनसे बातचीत कर रहे थे।

इस बीच सुल्तान ने कॉल कर शमा को विश्वास नगर स्थित दफ्तर बुला लिया। उसने शमा से कहा कि वह किसी लड़के से बात करती है, आइंदा ऐसा न करे। इस बात पर दोनों की बहस हो गई। सुल्तान अपना आपा खो बैठा और शमा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

गुमराह करने को लिखवाई झूठी मिसिंग रिपोर्ट
सुल्तान के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके गायब होने की झूठी रिपोर्ट करा दी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि सुल्तान के परिवार को पता था कि उसने शमा की हत्या कर दी है और वह फरार हो गया। इसलिए इन लोगों ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। आरोपी ई-कॉमर्स साइट के लिए काम करता है। उसका सामान पैक करने का काम है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। इसका परिवार भी बिहार में रहता है। सुल्तान दिल्ली में अपने बहन के घर पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed