फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man misdeed a woman after getting her to divorce her husband In Beta 2 of Greater Noida

प्यार में प्रेमी ने दिया धोखा: युवक बोला- पति को दे दो तलाक, अलग होने पर भी उसे नहीं अपनाया, बेटी भी हो गई दूर

Thu, 14 Sep 2023 10:15 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Sep 2023 10:15 PM IST
सार

Noida Crime News: पीड़िता को विश्वास दिलाने के लिए अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाया। इसके बाद पीड़िता ने तीन माह पहले अपने पति को तलाक दे दिया। पीड़िता की बेटी को भी उसके पति ने रख लिया।

विज्ञापन
Young man misdeed a woman after getting her to divorce her husband In Beta 2 of Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आईटी इंजीनियर ने एक महिला को शादी का झांसा देकर पति से तलाक दिला दिया। आरोपी ने पीड़िता को अपने परिजन से भी मिलाया और धोखा देकर दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से विवाह से इनकार कर दिया और हत्या की कोशिश की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी आईटी इंजीनियर विकास चौधरी पर केस दर्ज कर उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने शिकायत दी कि पिछले साल दिसंबर में उसकी पहचान दूसरी कंपनी में आईटी इंजीनियर विकास चौधरी से हुई थी। उसने पीड़िता से कहा कि वह अपने पति को तलाक दे देगी तो वह उससे विवाह कर लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को विश्वास दिलाने के लिए अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाया। इसके बाद पीड़िता ने तीन माह पहले अपने पति को तलाक दे दिया। पीड़िता की बेटी को भी उसके पति ने रख लिया। इसके बाद आरोपी विवाह करने के बजाय टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed