फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man misdeed a female teacher in Faridabad accused arrested

शिक्षिका की आपबीती: पिता का हाल जानने के बहाने घर आया दरिंदा, फिर दुष्कर्म कर लीं तस्वीरें, यहीं न थमी दरिंदगी

Tue, 04 Oct 2022 10:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Oct 2022 10:36 PM IST
सार

महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान एनआईटी दो निवासी अमन (29) के रूप में हुई है। 26 अगस्त 2022 को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

विज्ञापन
young man misdeed a female teacher in Faridabad accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में अध्यापिका की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को महिला थाना एनआईटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को साथ दुष्कर्म भी किया था। महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान एनआईटी दो निवासी अमन (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

26 अगस्त 2022 को पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह घर खर्च चलाने के लिए स्कूल में पढ़ाती है। आरोपी को पिछले करीब पांच साल से जानती है। एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। जान पहचान होने के बाद आरोपी उस पर अकेले मिलने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 फरवरी 2022 को पीड़िता के पिता को तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीडिता की मां उनके पास देखभाल के लिए गई हुई थी। आरोपी पीड़िता के पिता का हालचाल जानने के बहाने घर आ धमका, इस बीच उसने अध्यापिका के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

फोटो वायरल करने की धमकी दे बार-बार किया दुष्कर्म
इस दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो खींच ली और वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर युवती ने पुलिस को शिकायत दे दी। आरोपी को सोमवार को एनआईटी एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया।

अविवाहित है आरोपी
वारदात में प्रयोग बाइक व मोबाइल फोन उससे बरामद किया गया। आरोपी की अभी तक शादी नहीं हुई है। आरोपी शराब के ठेके पर काम करता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed