फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man killed in brawl over harassment of cousin at vikaspuri of Delhi

झगड़े में बीच-बचाव करने पर युवक की हत्या, मामा की बेटी से छेड़छाड़ करने पर हुआ था विवाद

Tue, 27 Aug 2019 08:24 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Aug 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
young man killed in brawl over harassment of cousin at vikaspuri of Delhi
फाइल फोटो
दिल्ली के विकासपुरी में रविवार रात 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक घटना के समय मामा के घर आया था, जहां उसकी ममेरी बहन से छेड़छाड़ करने की बात को लेकर मामा के परिवार वालों का पड़ोसी से झगड़ा हो रहा था। 
विज्ञापन


बीचबचाव करने पर पड़ोसी के एक रिश्तेदार ने युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, रात दस बजे पुलिस को विकासपुरी के केशवपुर में एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि स्नातक की पढ़ाई कर रहा युवक अपने मामा के घर आया था। उस समय मामा के परिवार वालों का पड़ोसी से झगड़ा हो रहा था।

 

पीड़ित परिवार ने बताया कि मृतक के मामा की नाबालिग बेटी के साथ पड़ोस का नाबालिग लड़का अक्सर छेड़छाड़ करता था। इस बात का पता जब लड़की के पिता को चला, तो उसने लड़के को समझाने के लिए बुलाया। 

इस दौरान लड़की के पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया। लड़के ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। लड़के के पिता ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। उसके बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होने लगा। 

लड़की का 18 वर्षीय फुफेरा भाई भी मौके पर पहुंच गया और झगड़े में बीचबचाव करने लगा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। 

पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed