फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man killed his wife and called his friend to dispose of body in Munirka

'मैंने अपनी पत्नी मार दी': बीवी को मारकर दोस्त को बुलाया, बोला- शव ठिकाने लगाने चलो, उसने पुलिस को कर दिया फोन

Mon, 03 Aug 2026 10:50 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 03 Aug 2026 10:50 PM IST
सार

1 अगस्त को अनुराग ने पत्नी की हत्या की। उसने शव ठिकाने लगाने दोस्त से मदद मांगी। दोस्त की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Young man killed his wife and called his friend to dispose of body in Munirka
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुनिरका में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्त से मदद मांगी। दोस्त की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 1 अगस्त 2026 की रात की है। क्राइम टीम और एफएसएल विशेषज्ञ ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन

पुलिस को 2 अगस्त 2026 को थाना किशनगढ़ में एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके दोस्त ने अपनी पत्नी कनिका (20 वर्ष) की हत्या की है। वह शव को ठिकाने लगाने में मदद मांग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी पाल डेयरी, मुनिरका पहुंचे। वहां पीसीआर कॉल करने वाला मौजूद था। उसकी पहचान पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने अपनी पहचान अनुराग उर्फ अभिषेक, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुनिरका, नई दिल्ली बताई। उसने बताया कि कनिका एक गृहिणी थी। वह डिलीवरी करने का काम करता है। अनुराग और कनिका की शादी 2023 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 अगस्त की रात वारदात को दिया अंजाम
पूछताछ में शिकायतकर्ता ने बताया कि 1 अगस्त 2026 की रात उसे दोस्त अनुराग का फोन आया था। अनुराग ने उसे तुरंत अपने घर के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर अनुराग ने बताया कि उसने अपनी पत्नी पर हमला किया है। उसने शिकायतकर्ता को अपने कमरे में चलने को कहा। कमरा खोलने पर शिकायतकर्ता ने बिस्तर पर खून से लथपथ कनिका का शव देखा। कनिका के शरीर पर कई चोटें थीं। अनुराग ने शिकायतकर्ता के सामने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। उसने बार-बार शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
शिकायतकर्ता घर के बाहर पहुंचा और 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी, शिकायतकर्ता दोस्त और पुलिसकर्मी आरोपी के घर गए। वहां कनिका का शव बिस्तर पर खून से सना हुआ मिला। कनिका के शव को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed