फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man killed his brother by hitting him with hammer, then hid dead body in park with his father In Delhi

Murder: दिल्ली में युवक ने हथौड़े से प्रहार कर भाई को मार डाला, फिर पिता के साथ पार्क में फेंका शव

Fri, 16 Dec 2022 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Dec 2022 11:42 AM IST
सार

दिल्ली में एक युवक ने भाई की हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद पिता के साथ शव को पार्क में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
young man killed his brother by hitting him with hammer, then hid dead body in park with his father In Delhi
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक ने अपने भाई की हत्या कर दी। इसके बाद पिता के साथ मिलकर भाई के शव को पार्क में फेंक दिया। बाद में थाने पहुंच कर भाई की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि मृतक नशे में परिवार वालों के साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को ललित कुमार नाम का व्यक्ति मंगोलपुरी थाना पहुंचा और उसने खुलासा किया कि 13 दिसंबर को उसने अपने भाई जयकिशन उर्फ जयचंद ( 23) पुत्र ओमप्रकाश निवासी मंगोलपुरी की हत्या कर दी। उसके बाद घर के पास पार्क में लाश को फेंक दिया। 
विज्ञापन


इस पर मंगोलपुरी थाना प्रभारी स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे और ललित की निशानदेही पर घर के पास चादर में लिपटा शव बरामद कर लिया। आरोपी ने आगे बताया कि उसका छोटा भाई जयकिशन नशे का आदी था। पैसों के लिए परिवार के लोगों से विवाद करता था। 12 दिसंबर की शाम को उसके भाई ने अपनी मां की पिटाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 दिसंबर को जब उसके पिता और अन्य भाई आकाश अपने काम पर गए तो उसने भाई के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पलंग के नीचे छिपा दिया। शाम को उसने परिजनों को जयकिशन की हत्या के बारे में बताया। इसके बाद उसने अपने पिता के साथ शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, विफल होने पर शव को पार्क में फेंक दिया।
 

शाम को घर आई मां ने उसे थाने चलने के लिए कहा, इसके बाद वह थाने मंगोलपुरी आया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मृतक के भाई आकाश के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ललित (26) और उनके पिता ओमप्रकाश (60) को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed