{"_id":"5db71be08ebc3e93a629c1b3","slug":"young-man-killed-girlfriend-brother-after-kidnapped-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने से खफा युवक ने की ऐसी करतूत, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने से खफा युवक ने की ऐसी करतूत, पुलिस भी हैरान
Mon, 28 Oct 2019 10:18 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने से खफा संजू (25) ने उसके नाबालिग भाई का अपहरण कर लिया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। किशोर का शव मिलने के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि 25 अक्तूबर को रघुवीर नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर के परिजनों ने उसके गायब होने की शिकायत ख्याला थाने में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि किशोर अपने स्कूल गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा।
बाद में उसका शव मिलने की सूचना मिली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर को अंतिम बार रघुवीर नगर निवासी संजू के साथ देखा गया था। पुलिस ने संजू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि किशोर की बहन से संजू प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। परिवारवालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की और युवक की पिटाई कर दी और दोनों का मिलना-जुलना बंद कर दिया।

इसके बावजूद दोनों अक्सर मिलते थे। इस पर परिजनों ने लड़की की शादी दूसरे युवक से कर दी। इसके बाद से संजू परेशान था। बदला लेने के लिए उसने प्रेमिका के छोटे भाई को अगवा कर लिया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
जांच में पता चला कि संजू अब भी युवती पर अपने साथ रहने के लिए दबाव डाल रहा था। इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी थी। उन्होंने संजू को इससे बाज आने को कहा था।
जांच में पता चला कि संजू अब भी युवती पर अपने साथ रहने के लिए दबाव डाल रहा था। इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी थी। उन्होंने संजू को इससे बाज आने को कहा था।