पहले मेट्रो के आगे कूदा फिर अस्पताल से लापता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के आगे कूदकर जान देने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों में कई लोगों ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को ऐसा ही एक और मामला सामने आया लेकिन इस पूरे वाकये को जानने के बाद भी हैरान रह जाएंगे।
नोएडा नोएडा के सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन पर एक युवक मेट्रो ट्रैक पर गिर पड़ा युवक को ट्रैक पर गिरते देखकर ही मेट्रो के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी इससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसके सिर में चोट आ गई।
घटना के तुरंत बाद युवक को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अचानक वह वहां से लापता हो गया।
इस राज से हर कोई है अनजान
दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला जयराम सुबह करीब पौने दस बजे सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर अपने भाई के साथ जा रहा था लेकिन वह अचानक प्लेटफार्म से गिर पड़ा। उसे गिरते देख कर सामने से आ रही मेट्रो के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे युवक की जान बच गई।
मेट्रो ट्रैक पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। बेहोशी की हालत में युवक को सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया। करीब दो घंटे के बाद पहले अस्पताल से उसका भाई गायब हुआ और थोड़ी ही देर में दवा लाने के नाम पर वह भी अस्पताल से गायब हो गया।
इस मामले में भी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक क्यों गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।