{"_id":"69e4ecbc3df06296100157e1","slug":"young-man-dies-in-suspicious-circumstances-after-falling-from-roof-family-suspects-murder-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132972-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छत से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छत से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में छत से गिरकर 23 वर्षीय युवक गुफरान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जहां इसे हादसा मान रही है, वहीं परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सूचना मिली कि युवक छत से गिर गया है। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुफरान ओला कैब चालक था और परिवार के साथ श्मशान घाट के पास रहता था।
पत्नी ने बताया कि वह बेटी के लिए नीम की पत्ती तोड़ने छत पर गया था, तभी हादसा हुआ। वहीं बहन मुस्कान ने आरोप लगाया कि किश्तों के विवाद को लेकर युवक पर दबाव था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में युवक के गिरने की घटना कैद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।