फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man committed suicide by putting poisonous gas pipe in his mouth

यूट्यूब से सीखा मौत का तरीका: सिर को पॉलीथीन से बंद कर जहरीली गैस का पाइप मुंह में डाला, छोड़ा सुसाइड नोट

Wed, 22 Mar 2023 07:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Mar 2023 07:43 PM IST
सार

होटल के जिस कमरे में नितेश ने मौत को गले लगाया, वहां से पुलिस को एक जहरीली गैस का छोटा सिलेंडर और नितेश का फोन बरामद हुआ है। उसका गर्दन से लेकर पूरे सिर पर एक पॉलीथीन टाइट करके बंधा हुआ था। प्लास्टिक का एक पाइप मुंह से निकलकर बिस्तर पर रखे छोटे सिलेंडर में जा रहा था।

Young man committed suicide by putting poisonous gas pipe in his mouth
होटल में बिस्तर पर पड़ा युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक होटल के भीतर युवक ने बेहद अजीबो-गरीब तरीके से खुदकुशी कर ली। युवक ने पहले यूट्यूब की मदद से आसान मौत का तरीका ढूंढा। मौत को गले लगाने के लिए युवक ने जहरीली गैस का पाइप मुंह में लगाकर अपने सिर को पॉलीथीन से बंद कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। होटल स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी।



सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान नितेश कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें युवक ने गंभीर बीमारी होने की वजह से मौत को गले लगाने की बात लिखी है। युवक ने यह भी लिखा है कि वह परिवार के लाखों रुपये बीमारी पर खर्च नहीं करवाना चाहता है।


पुलिस ने नितेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दिल्ली सरकार से शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने की गुजारिश की है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। होटल के जिस कमरे में नितेश ने मौत को गले लगाया, वहां से पुलिस को एक जहरीली गैस का छोटा सिलेंडर और नितेश का फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नितेश अपने परिवार के साथ मलिकपुर, मॉडल टाउन एरिया में रहता था। इसके परिवार में पिता सुरेश कुमार, मां और एक बहन है। सुरेश एलआईसी एजेंट का काम करते हैं। काफी समय बेरोजगार रहने के बाद तीन-चार माह पूर्व एक निजी कंपनी में नितेश ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू की थी। मंगलवार शाम करीब 5.00 बजे जीटीके रोड, आदर्श नगर स्थित होटल में युवक के सुसाइड की कॉल मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अभिषेक होटल के कमरा नंबर-102 में पहुंची। वहां बिस्तर पर नितेश का शव पड़ा था। उसका गर्दन से लेकर पूरे सिर पर एक पॉलीथीन टाइट करके बंधा हुआ था। प्लास्टिक का एक पाइप मुंह से निकलकर बिस्तर पर रखे छोटे सिलेंडर में जा रहा था। किसी जहरीली गैस का सेवन कर उसने मौत को गले लगाया था। चेहरे को पॉलीथीन से इसलिए बांधा गया था कि दम घुटने के समय वह ऑक्सीजन न ले सके।

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। गैस के छोटे सिलेंडर के अलावा नितेश का मोबाइल व बाकी कुछ अन्य सामान को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस नितेश के परिवार से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे क्या बीमारी थी। फिलहाल परिजनों ने उसके डिप्रेशन में होने की जानकारी दी है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद बीमारी का पता करने की बात कर रही है।

यूट्यूब से सीखा मौत को गले लगाने का तरीका
पुलिस ने नितेश के मोबाइल को खंगाला तो उसके गूगल सर्च हिस्ट्री और यूट्यूब हिस्ट्री में मौत को गले लगाने के आसान तरीको को ढूंढा गया था। जिस तरह से नितेश ने मौत को गले लगाया, वह तरीका भी यू-ट्यूब से देखा गया था। मोबाइल हिस्ट्री से इसका पता चला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पिछले काफी समय से नितेश आत्महत्या की तैयारी कर रहा था। मौत को गले लगाने के लिए उसने पाइप, सिलेंडर व अन्य सामान का बंदोबस्त किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed