{"_id":"5e70bdc58ebc3ea4b420a4c1","slug":"young-man-caught-with-illegal-weapon-case-registered-in-south-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Tue, 17 Mar 2020 06:30 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाली नेटवर्क, पलवल
अमर उजाली नेटवर्क, पलवल
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की अपराध जांच शाखा ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच अधिकारी सुंदर के अनुसार उनकी टीम बामीखेड़ा चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बामनीखेड़ा अड्डे पर एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जब मौके पर पुलिस पहुंची तो इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे पकड़ कर लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम सुरजीत निवासी संगम विहार साउथ दिल्ली बताया। तलाशी के दौरान आरोपी युवक से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन