{"_id":"662ffd35eaac8a9dbd025713","slug":"young-man-burns-neighbour-s-bike-for-making-objectionable-remarks-on-mother-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक ने पड़ोसी की बाइक फूंकी, पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक ने पड़ोसी की बाइक फूंकी, पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
Tue, 30 Apr 2024 01:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:34 AM IST
सार
रानी बाग इलाके में मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक युवक ने घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की बाइक में आग लगा दी। बाइक के जरिये आग घर में फैल गई। आग लगते ही घर में सो रहे लोग दूसरे रास्ते से सुरक्षित बाहर निकल गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी बाग इलाके में मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक युवक ने घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की बाइक में आग लगा दी। बाइक के जरिये आग घर में फैल गई। आग लगते ही घर में सो रहे लोग दूसरे रास्ते से सुरक्षित बाहर निकल गए। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के 4.23 बजे मुल्तानी मुहल्ला, राधा कृष्ण मंदिर के पास एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही रानीबाग थाने की पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग इमारत के भूतल पर स्थित कमरे में लगी थी। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में एसी, एक बाइक और एक स्कूटी और घर का सामान जल गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसको देखने के बाद पुलिस चौंक गई। कैमरे में पड़ोस में रहने वाले युवक सुमित को घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की बाइक में आग लगाते हुए देखा गया। उसके बाद पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन