फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man burned by Three friends in ghaziabad

तीन युवकों ने एक दोस्त को पेट्रोल डाल कर जलाया, मोबाइल को लेकर झगड़ा

Sat, 05 Jan 2019 11:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
young man burned by Three friends in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इालके में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में तीन दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तुलसी निकेतन चौकी क्षेत्र निवासी शिवम और उसके तीन दोस्तों के बीच शुक्रवार को मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह तीनों दोस्तों ने शिवम को बुलाया और मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उस पर डाल कर आग लगा दी। 
विज्ञापन


परिजन ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने कहा कि पीड़ित के परिजन की तरफ से उसके तीन दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीड़ित के परिजन का कहना है कि शुक्रवार शाम झगड़े के बाद इसकी सूचना संबंधित चौकी को दी गई थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर गंभीरता से लिया होता तो उनके लड़के के साथ यह घटना नहीं हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed