फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man body found inside a car in Nehru Place

सात मिनट में की खुदकुशी: सिर पर था कर्जा, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; दिल्ली में कार के अंदर मिली लाश

Thu, 06 Jun 2024 03:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 03:53 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक कार के अंदर युवक की लाश मिली। पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि युवक ने कार के अंदर आत्महत्या की है। युवक ने कार में खुद को आग लगाकर खुदकुशी की है। शुरुआती जांच में कर्ज की बात सामने आ रही है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
young man body found inside a car in Nehru Place
कार में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले कालकाजी थाना इलाके में नेहरू प्लेस में एक युवक ने कार में खुद को आग लगाकर खुदकुशी ली। युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई थी। आग से युवक के शरीर के चेहरे समेत कई अंग झुलस गए थे। हालांकि आग जल्द ही बुझ गई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, पर शुरुआती जांच में पता लगा है कि ध्रुव महाजन पुत्र स्वर्गीय सुधीर कुमार काफी कर्ज में डूबा हुआ था। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9.40 बजे कालकाजी थाना पुलिस को एक पीसीआर सूचना मिली कि एक खड़ी फोर्ड कार के अंदर युवक का शव पड़ा है । शव चारों ओर खून बिखरा हुआ है। सूचना के बाद कालकाजी थानाध्यक्ष राकेश कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस टीम को मौके पर पाया कि नेहरू प्लेस, कालकाजी में देविका टॉवर के बगल में पहाड़पुर बिजनेस सेंटर के सामने एक पुरानी ग्रे रंग की फोर्ड कार खड़ी है। कार के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शव ड्राइवर सीट पर था और उसके चारों ओर खून लगा हुआ थ। युवक के नाक से भी जिसमें नाक से भी खून बह रहा था। आग से युवक के शरीर के कई अंग जल गए थे। नाक से खून बह रहा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है,
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता लगा है कि युवक चूंकि, कार के सभी गेट बंद थे, इसलिए पीछे के शीशे को तोड़कर कार को खोला गया और पाया गया कि लगभग 35-40 साल का एक पुरुष स्टीयरिंग व्हील पर मृत पड़ा था। उसके चेहरे, जांघ और दोनों हाथों पर जलने के निशान थे। मृतक की नाक से बहुत ज़्यादा खून बह रहा था। कार के अंदर पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी, मृतक के बाल पूरी तरह झुलस गए थे, स्टीयरिंग व्हील आंशिक रूप से जला हुआ था और टी-शर्ट पर कालिख लगी हुई थी। आगे की सीट पर कुचली हुई पानी की बोतल, इस्तेमाल की हुई माचिस भी मिली।

सात मिनट में कर ली खुदकुशी
कालकाजी थानाध्यक्ष राकेश कुमार की टीम ने इलाके के सीसीटीवी को खंगाला तो पता लगा कि मृतक करीब बृस्पतिवार तड़के 3.30 बजे अपनी कार से मौके पर आया था और करीब 7 मिनट बाद कार में बहुत तेज आग लगी। हालांकि आग एक 1 मिनट बाद बुझ गई। मृतक की पहचान बी-118 दयानंद कॉलोनी, लाजपत नगर, दिल्ली निावसी धु्रव महाजन(34) पुत्र स्वर्गीय सुधीर कुमार के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच मे मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। हालांकि कार पूरी तरह से नहीं जल पाई, बाद में हाइपोक्सिया के तनाव के कारण मृतक की नाक से खून बहने लगा और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।


कर्ज में डूबा था मृतक
पूछताछ के दौरान मृतक की बहन पूर्वी महाजन, जो बेंगलुरु में रहती है, ने बताया कि मृतक धु्रव काफी कर्ज में डूबा हुआ था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed