फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   you want to be singer or dancer kejriwal government will provide you platform with its new app

आपके अंदर है डांस-गाने का हुनर और आपको नहीं मिल रहा मंच तो केजरीवाल सरकार लाई है बड़ा मौका

Tue, 20 Mar 2018 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
you want to be singer or dancer kejriwal government will provide you platform with its new app
the date with democracy app - फोटो : अमर उजाला

डांस और गाने का हुनर होने के बावजूद आपको कोई मंच नहीं मिल रहा है तो दिल्ली सरकार आपको मौका दे रही है। अब राजधानी की गलियों से ऐसे ही हुनरमंदों को प्रतियोगिता के जरिये तलाशा जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को ‘ द डेट विथ डेमोक्रेसी’ नाम से एक ऐप लांच किया।  यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। कोई भी शख्स गायकी व डांस का वीडियो एप पर अपलोड कर सकता है। इसके जरिये प्रतियोगिता में इंट्री मिल जाएगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत वार्ड स्तर से होगी। पहले स्तर पर दस लोगों को इंट्री मिलेगी। इसमें पांच डांस व पांच गायकी से होंगे। अपलोड वीडियो में प्रदर्शन के आधार पर 1 अप्रैल से लोगों को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अप्रैल को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा।  इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में बहुत से ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें आगे आने का मंच नहीं मिलता है। सरकार उन्हें मंच उपलब्ध कराएगी, ताकि उन्हें अपनी कला को सबके सामने लाने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि पांच स्तरीय प्रतियोगिता के बाद ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित किया जाएगा 

प्रतियोगिता के 2800 लोगों का होगा चुनाव

you want to be singer or dancer kejriwal government will provide you platform with its new app
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला

एप पर अपलोड वीडियो में से 280 वार्ड से 2800 लोग चुने जाएंगे। एक से पांच अप्रैल के बीच दो जज प्रदर्शन का आकलन करेंगे। इसके आधार पर दो प्रतिभागी आगे जाएंगे। इनके बीच विधानसभा स्तर पर छह अप्रैल को प्रतियोगिता होगी।

विधानसभा से भी दो लोग आगे जाएंगे। फिर दिल्ली को पांच हिस्सों में बांटकर 8 अप्रैल को प्रतियोगिता करायी जाएगी। इसका आयोजन दिल्ली हाट जनकपुरी, आईएनए व पीतमपुरा, पालिका पार्क और ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजन होगा।

पांच आयोजन स्थल से एक-एक कलाकार दोनों फील्ड से चुने जाएंगे। आखिर में 14 अप्रैल सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस में ग्रैंड फिनाले का आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed