फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   you invest money in the committee read this news.

कमेटी में रुपए इनवेस्ट करते हैं तो जरुर पढ़े ये खबर

Tue, 30 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 30 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
you invest money in the committee read this news.

गुड़गांव के लक्ष्मण विहार एरिया में कमेटी खिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। युवक ने बेहद शातिर तरीके से पहले लोगों से रुपये इकट्ठा किए और फिर मुकर गया।

विज्ञापन


इस मामले में सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


मामला सेक्टर पांच थाना एरिया के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मण विहार का है। पुलिस के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाला विष्णु सैनी लोगों को कमेटी खिलाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने कमेटी को लेकर वह लाखों रुपये का लेनदेन करता है जिसके चलते उसने एरिया में अच्छी साख बना रखी थी। इसी साख का फायदा उठाते हुए आरोपी ने करीब दो सालों में लोगों के कमेटी के रुपये डकारने शुरू कर दिए। वर्षों तक चले उसके गोरखधंधे की जब लोगों को भनक लगी तो उन्होंने कमेटी के रुपये मांगने शुरू कर दिए।

लोगों के दबाव को देखते हुए आरोपी कमेटी के रुपये लेने की बात से ही मुकर गया। आरोपी के मुकरने के बाद जब लोगों का उसके घर पहुंचना शुरू हुआ तो उसका खेल खुल गया। बताया जा रहा है कि उसने अब तक 50 से ज्यादा लोगों के रुपये डकारे हैं जिसमें 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है।


इस संबंध में रविवार को लक्ष्मण विहार निवासी संयम कुमार ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को शिकायत दी। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में अब तक करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आई है। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर पांच थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed