फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You can get Rs 2500 per acre for not burning stubble in Punjab and Delhi

Delhi: पराली न जलाने पर मिल सकते हैं प्रति एकड़ 2500 रुपये, पंजाब और दिल्ली में लागू हो सकती है योजना

Thu, 28 Jul 2022 08:03 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 28 Jul 2022 08:03 AM IST
सार

प्रस्ताव में कहा गया है कि इसमें पंजाब और दिल्ली सरकार 500-500 रुपये का भुगतान करे, जबकि केंद्र 1500 रुपये दे। दिल्ली सरकार पंजाब के प्रस्ताव से सहमत है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के सात बस डिपो में ई-चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदूषण कम करना उनकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
You can get Rs 2500 per acre for not burning stubble in Punjab and Delhi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब सरकार आर्थिक प्रोत्साहन को पराली से फैलने वाले प्रदूषण पर बंदिश लगाने का कारगर फॉर्मूला मान रही है। इससे जुड़ा एक प्रस्ताव भी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को भेजा है। इसमें पराली न जलाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 2500 रुपये का नकद प्रोत्साहन देने की बात है।

विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि इसमें पंजाब और दिल्ली सरकार 500-500 रुपये का भुगतान करे, जबकि केंद्र 1500 रुपये दे। दिल्ली सरकार पंजाब के प्रस्ताव से सहमत है। आयोग का जब भी इस पर फैसला आएगा, दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के सात बस डिपो में ई-चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदूषण कम करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार के इस प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक किसानों को पराली जलाने से दूर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने की बजाय किसानों को किसी तकनीक के जरिये इसके वैकल्पिक इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने को यह प्रस्ताव पंजाब सरकार ने भेजा है। इस पर आयोग के फैसले के बाद पंजाब और दिल्ली के साथ-साथ केंद्र सरकार के सहयोग से पराली से वायु प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।


दिल्ली में हर साल सर्दी के दौरान वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी से होने वाली परेशानी से बचने के लिए पंजाब सरकार ने इस दिशा में पहल की है। दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है, इसलिए माना जा रहा है कि इस पहल पर आयोग की मोहर लगने पर दिल्ली और आसपास के राज्यों को प्रदूषण की समस्या दूर होने से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed