फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra Yadav may lose gurgaon seat

रेस से बाहर हैं AAP के योगेंद्र यादव, 3 कारण

Wed, 14 May 2014 08:53 AM IST
Updated Wed, 14 May 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav may lose gurgaon seat

लोकसभा चुनाव 2014 में हरियाणा के गुड़गांव लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले योगेंद्र यादव मैदान में हैं।

विज्ञापन


लेकिन एक ताजा एग्जिट पोल नतीजों और गुड़गांव में चली रही वर्तमान चर्चाओं के आधार पर यह बात उभर कर सामने आ रही है कि वह यहां पर रेस बाहर हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने गुड़गांव में ऐन वक्त पर चुनाव प्रचार से दूरी बना ली थी। खुद योगेंद्र यादव लगातार अपने क्षेत्र से बाहर प्रचार कर रहे थे।

कई राजनीतिक पंडितों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने जितनी मेहनत काशी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने में की, उससे आधी भी गुड़गांव में करती तो जीत पक्की थी।

विज्ञापन

पूरे हरियाणा में आप की हवा खराब

Yogendra Yadav may lose gurgaon seat

हालिया टीवी और उनकी एजेंसियों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजों में गुड़गांव के मौजूदा कांग्रेस सांसद और इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राव इंद्रजीत सिंह के ‌जीतने के आसार हैं।

एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और न्यूज 24 ने भाजपा को ज्यादा सीटें बताई जबकि न्यूज नेशन और टाइम्स नाउ ने कांग्रेस की ज्यादा सीटें बताई। एबीपी न्यूज ने भाजपा गठबंधन की 9 और कांग्रेस की 1 सीट पर जीत बताई। इंडिया न्यूज ने भाजपा गठबंधन को 6, कांग्रेस को 2 औक हजकां को 2 सीटें पर जीतते हुए बताया।

न्यूज 24 ने भाजपा को 6-8, कांग्रेस को 1 और इनेलो को 1 सीट पर जीतते हुए बताया। न्यूज नेशन ने भाजपा की 3-4 और कांग्रेस की 6-7 सीटों पर जीत बताई। टाइम्स नाउ ने भाजपा की 3 और कांग्रेस की 7 सीटों पर जीत बताई। न्यूज 24 को छोड़ किसी भी चैनल ने इनेलो की एक भी सीट नहीं बताई। वहीं आम आदमी पार्टी की एक भी सीट पर जीत नहीं बताई।

योगेंद्र पर सटोरियों को भी विश्वास नहीं

Yogendra Yadav may lose gurgaon seat

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के बाद सट्टा बाजार फिर से गरमा गया है। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में सट्टा बाजार की नजर में अब तक बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह की प्रबल दावेदारी जताई जा रही थी। सट्टा बाजार की मानें तो अब तक उनके नाम पर करीब 250 करोड़ का दांव लग चुका है।

इसके अलावा उम्मीदवारों की जीत में इंद्रजीत का भाव साढ़े सात पैसे आ गया है। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो उम्मीदवार जाकिर हुसैन को सट्टा बाजार 20 पैसे का भाव लगा रहा है।

इसके बाद  कांग्रेस के राव धर्मपाल पर 10 रुपये का सट्टा लगा है, जबकि योगेंद्र यादव पर सटोरिए भी सट्टा लगाने से घबरा रहे हैं। यह जानना रोचक है कि सट्टा बाजार में कम भाव का अर्थ जीत की संभावना अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed