फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav harshvardhan and sandeep dixit attacks on congress

नतीजों से पहले आए 3 चौंकाने वाले बयान

Fri, 16 May 2014 07:35 AM IST
Updated Fri, 16 May 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
yogendra yadav harshvardhan and sandeep dixit attacks on congress

दुनिया के सबसे बड़े चुनावी महासंग्राम के खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक दलों की बेचैनी लगातार बढ़ती ही जा रही है।

विज्ञापन


नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल ने जहां बीजेपी की बल्ले-बल्ले होने के संकेत दिए हैं तो कांग्रेस और अन्य दलों में थोड़ी मायूसी छा गई है।

लोकसभा के नतीजे आने के ठीक एक दिन पहले तीन दिग्गज नेताओं ने दिए हैं चौंकाने वाले बयान, जिन्हें सुनकर आप खुद ही तय कर लेंगे कि इस बार किसकी सरकार?

'मुझे नहीं है जीत की उम्मीद'

yogendra yadav harshvardhan and sandeep dixit attacks on congress

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार संदीप दीक्षित के बयान से ऐसा लगता है जैसे उन्होंने चुनाव के नतीजे आने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।

संदीप दीक्षित ने एक चैनल को दिए बयान में कहा कि उन्हें अपने ही निर्वाचन क्षेत्र से कोई उम्‍मीद नहीं है। दीक्षित ने कहा, 'दूसरे नंबर रहूंगा या तीसरे नंबर पर मुझे ये भी नहीं पता।'

दीक्षित ने कहा कि एग्जिट पोल जो दिखा रहे हैं वो कितने सही हैं ये तो मतगणना के बाद पता चलेगा। चुनाव में मोदी फैक्‍टर तो नहीं है, लेकिन देशभर में एक ऐसा माहौल है जो कांग्रेस के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने भी मान ली हार!

yogendra yadav harshvardhan and sandeep dixit attacks on congress

आम आदमी पार्टी के थिंक टैंक कहे जाने वाले योगेंद्र यादव ने भी लोकसभा चुनाव में आशा के मुताबिक सीटें न मिलने की संभावना को देखते हुए बीजेपी की तरफदारी करनी शुरू कर दी है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि एग्जिट पोल के आधार पर जैसा माहौल दिख रहा है उससे यह कहा जा सकता है कि बीजेपी इतिहास का सबसे अच्‍छा प्रदर्शन करेगी और यह कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन होगा।

हालांकि योगेंद्र यादव ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी भी चुनावों में अच्‍छा प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

'मोदी के स्वागत में बिछेंगे फूल'

yogendra yadav harshvardhan and sandeep dixit attacks on congress

एग्जिट पोल आने के बाद से ही जीत के जश्न में डूबी बीजेपी ने नतीजे आने के बाद अपने पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत का इंतजाम कर लिया है।

बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी मतों से जीत मिलने वाली है। इस जीत का जश्न मनाने के लिए इंतजाम भी पूरे हो चुके हैं।

एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय तक मोदी के स्वागत में फूल बरसाने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है बस अब इंतजार है तो जीत के ऐलान का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed