योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण शराब ठेके पर करेंगे जनसुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वराज अभियान के योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण मंगलवार को करावल नगर विधान सभा स्थित खजूरी खास के शराब की दुकान पर जनसुनवाई करेंगे।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर चर्चा होगी। स्वराज अभियान का दावा है कि स्थानीय निवासियों के विरोध के बावजूद खजूरी खास का ठेका सितंबर 2015 में खोला गया।
इसके बाद से यहां असमाजिक तत्वों का यबोलबाला है। इससे परेशान होकर लोगों ने साल भर में कई बार विधायक, अधिकारी एवं मंत्रियों से इसे बंद कराने की गुजारिश की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने स्वराज अभियान के सामने गुहार लगायी।
'कपिल मिश्रा ने की लोगों को डराने और धमकाने की कोशिश'
स्वराज अभियान ने ऐलान किया कि कोटला मुबारकपुर के बाद करावल नगर में लोगों की बात सुनी जायेगी। अभियान ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने ठेके के खिलाफ लड़ रहे लोगों को डराने, धमकाने और लुभाने की कोशिश की।
लेकिन जब स्थानीय निवासी तैयार नहीं हुये तो उन्होंने एक मोहल्ला सभा करनेक की घोषणा कर दी है।
स्वराज अभियान की मांग है कि जब तक मोहल्ला सभाओं को स्वराज बिल पास करवा के अधिकार नहीं दिया जाता तब तक ऐसे सभी ठेकों को तुरंत बंद कर दिया जाये जो स्थानीय जनता की सहमति के बिना खोले गए हैं।