फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav and group says aap government is becoming part of corrupt political system

'भ्रष्ट व्यवस्था का हिस्सा बनती जा रही है सरकार'

Fri, 21 Aug 2015 09:05 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav and group says aap government is becoming part of corrupt political system

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व सहयोगियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करने पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण व उनके स्वराज अभियान का कहना है कि अभी तक पूरी राजनीतिक व्यवस्था को भ्रष्ट बताने वाले आप के मुखिया फिलहाल उसी व्यवस्था के एक बड़े खिलाड़ी को ईमानदारी का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं।
विज्ञापन


अभियान का कहना है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उपजी पार्टी धीरे-धीरे व्यवस्था का हिस्सा बनती जा रही है। मीडिया को जारी विज्ञप्ति में स्वराज अभियान का कहना है कि आप फिलहाल नीतीश कुमार की व्यक्तिगत ईमानदारी की उसी तरह दुहाई दे रही है, जैसा कभी कांग्रेस अपने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आड़ में करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वराज अभियान ने नीतीश से केजरी की नजदीकियों का किया विरोध

yogendra yadav and group says aap government is becoming part of corrupt political system

स्वराज अभियान का आरोप है कि जिस तरह मनमोहन सिंह एक भ्रष्ट सरकार के प्रतीक थे, उसी तरह नीतीश कुमार भी बिहार में एक भ्रष्ट सरकार के मुखिया रहे हैं। इतना ही नहीं, नीतिश कुमार जिस गठबंधन के चेहरा हैं, उसमें लालू प्रसाद यादव की राजद और कांग्रेस भी शामिल है।

इस तरह के गठबंधन को समर्थन देकर आप ने जनलोकपाल आंदोलन की भावना से धोखा किया है। अभियान का आरोप है कि आप का हर छोटा कदम भ्रष्टाचार के कीचड़ में फंसता जा रहा है।

पहले चुनाव के वक्त गलत लोगों को टिकट दिया गया। फिर, नियम-संविधान की धज्जियां उड़ाकर पार्टी को एक व्यक्ति के हाथ में छोड़ दिया गया। वहीं, आप सरकार के मंत्री भी घपलों में फंसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed